कानपुर, जून 25 -- कानपुर। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए नगर निगम और कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से संचालित स्पोर्ट्स प्रमोशन स्कॉलरशिप योजना का 9वां बैच 6 जुलाई से शुरू होगा। इसके लिए एक जुलाई से चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। योजना में पहली बार क्रिकेट को शामिल किया गया है। यह जानकारी गुरुवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर नगर आयुक्त-द्वितीय जगदीश यादव और पीके श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और पात्र खिलाड़ियों के घरों का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। इससे वास्तविक जरूरतमंदों को ही योजना का लाभ मिल सके। इसके लिए सात सदस्यीय समन्वय समिति गठित की गई है। कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रतिनिधि मुकेश कु...