समस्तीपुर, मार्च 16 -- समस्तीपुर। बिहार दिवस के अवसर पर जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चे अगले 23 मार्च को एक साथ लजीज व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। उनके इस आनंद में उनके साथ अधिकारी भी बैठ कर उनका साथ देंगे व मनोबल बढ़ाएंगे। इसको लेकर जिलेभर के 302 स्कूलों में तैयारी शुरू है। डीईओ और डीपीओ, एमडीएम ने बिहार दिवस के मौके पर तिथि भोज को सफल बनाने का निर्देश उक्त स्कूलों के हेडमास्टरों व प्रभारी हेडमास्टरों को जारी किया है। हर प्रखंड से 15-15 स्कूलों को तिथि भोज के लिए जिला से चयन किया गया है। तिथि भोज में बच्चों को एमडीएम के निर्धारित सरकारी मेन्यू से अलग हट कर विशेष तरह के भोजन के आइटम परोसे जाएंगे। इन आइटमों में खीर, पूड़ी, सब्जियां, सलाद, मिठाई, दही आदि शामिल होने की बात बताई जा रही है। कई स्कूलों में अच्छी क्वालिटी का चावल, दाल, सब...