302 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त दो तस्कर किये गये गिरफ्तार
बगहा, मई 24 -- बगहा/ठकराहा, नप्र/एप्र। ठकराहा थाने की पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि ठकराहा थाना पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में ट्रॉली में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा कुंजलही निवासी राजेश कुमार साहनी एवं संतोष कुमार साहनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि 180 एमएल की 35 पेटी 8 पीएम ब्रांड की अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.