मुजफ्फर नगर, मार्च 11 -- मुजफ्फरनगर। जनपद से कुष्ठ रोग के पूर्ण उन्मूलन के संकल्प के साथ स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार से शुरू हुए इस कुष्ठ रोगी खोज अभियान को 23 मार्च तक चलाया जाएगा। इस सघन अभियान के सफल संचालन के लिए जिले भर में 3019 स्वास्थ्य कर्मियों की विशाल टीम तैनात की गई है, जिसमें आशा और पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हैं। कुष्ठ विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि यह टीमें जनपद के प्रत्येक घर में जाकर लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षणों के प्रति जागरूक करेंगी। यदि किसी व्यक्ति के शरीर पर सुन्नपन वाले दाग-धब्बे या कुष्ठ के अन्य प्रारंभिक लक्षण मिलते हैं, तो उन्हें चिन्हित कर तत्काल उपचार के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में कुल 27 कुष्ठ रोगी उपचाराधीन हैं। इनमें 6 मही...