गिरडीह, अप्रैल 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कुटुंब प्रबोधन द्वारा माता अहिल्याबाई होलकर वाहिनी के तत्वाधान में शहर के एक होटल में गुरूवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 301 बच्चियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका सह कुटुंब प्रबोधन की प्रांत टोली सदस्य पूनम बरनवाल के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया था। जिसका शुभारंभ भारत माता पूजन से हुआ। इसके बाद अतिथियों ने अपने संबोधन से बच्चियों का उत्साह बढ़ाया। बता दें कि उक्त बच्चियों को कुटुंब प्रबोधन द्वारा माता अहिल्याबाई होलकर वाहिनी के तत्वाधान में प्रशिक्षण दिया गया। जिन्होंने रामनवमी में जगह-जगह शौर्य प्रदर्शन किया गया था। बच्चियों ने लाठी व तलवारबाजी से सबको चौका दिया था। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक जागरूकता एवं नारी सशक्तिकरण का एक सकारात्मक संदेश दिया गया। मौके...