300000 लोग 96 घंटे से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे, रांची के इन इलाकों में जल संकट की क्या है वजह?
रांची, सितम्बर 4 -- Ranchi Water Crisis: राजधानी रांची की 300000 से अधिक की आबादी को 96 घंटे (चार दिन) से नल से जल नहीं मिला है। पिछले चार दिन से जरूरत भर पानी के लिए नल पर निर्भर लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। शहर के रातू सिमलिया, इटकी व पंडरा रोड के अलावा पुंदाग, अरगोड़ा व हाउसिंग कॉलोनी, जगन्नाथपुर में मौसीबाड़ी, कई मलिन बस्तियों के लोग घरों में जरूरत भर पानी के लिए बाजार से जार व बोतलबंद पानी की खरीदारी कर काम चला रहे हैं। इसके बावजूद दिनचर्या से लेकर रसोईघर तक का काम प्रभावित है।कॉलोनी में बनी इमारतों की टंकियां खाली जानकारी के अनुसार, हरमू व अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में बनी इमारतों के उपर लगी टंकियां खाली हैं। इस कारण लोग बेहाल हैं। सबसे खराब स्थित संबंधित पाइप लाइन से वैसे इलाकों की है, जहां पीने के पानी के अन्य विकल्प मौजूद नहीं हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.