सोनभद्र, सितम्बर 5 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल द्वारा विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक ज्ञान और जीवन रक्षक कौशल प्रदान करने की दिशा में चलाये जा रहे बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 2.0 प्रोग्राम में 56 प्रशिक्षण कार्यक्रमों से 3086 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। विद्यार्थियों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन), सड़क दुर्घटना के दौरान तत्काल प्राथमिक उपचार, सर्पदंश की स्थिति में आवश्यक सावधानियां, जलने एवं गंभीर चोटों में त्वरित राहत, रक्तचाप की जांच तथा सामान्य रोगों की पहचान से संबंधित प्राथमिक जानकारी दी जा रही है।एनसीएल ने 'बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 2.0 के फेज-1 के तहत वित्त पोषित विद्यालयों के 3,200 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...