गोरखपुर, दिसम्बर 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सीआरसी में मंगलवार को दिव्यांगता चिह्निकरण कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के सीएसआर योजना के अंतर्गत एल्मिको कानपुर के सहयोग से आयोजन किया गया, जिसमें 300 से ज्यादा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण के लिए चिह्नित किया गया। सीआरसी के निदेशक जितेंद्र यादव ने कहा कि चिह्नत सभी पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर एचयूआरएल से संत कुमार, एल्मिको कानपुर से प्रतीक कुमार, अंजली गुप्ता, राजेश कुमार यादव, नागेंद्र पांडेय एवं मंजेश कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.