300 से अधिक प्रतिभागियों ने योग शिविर में लिया हिस्सा
नोएडा, जून 23 -- ग्रेटर नोएडा, निशांत कौशिक। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में द डे ऑफ योगा: ब्रीद, बैलेंस एंड बिकम थीम के तहत योग कार्यक्रम का आयोजन किया। विश्वविद्यालय के खेल विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से 300 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एनआईयू, एनआईआईएमएस, एनएसएस, एनसीसी के स्वयंसेवकों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र भी शामिल हुए। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग रही। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह, चांसलर डॉ. विक्रम सिंह और कुलपति प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज के मार्गदर्शन व सहयोग से किया गया। यह भी पढ़ें- सेंटजोंस कॉलेज में योगासन करके मनाया योग दिवस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.