बिहारशरीफ, मई 22 -- गलत पैन नंबर देकर करा लिया जमीन का निबंधन सही पैन नंबर नहीं देने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई फोटो: निबंधन: जिला निबंधन कार्यालय। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। फर्जी या गलत पैन नंबर देकर जमीन निबंधन कराये जाने का मामला सामने आया है। जांच में इसका खुलासा होने के बाद निबंधन विभाग ने ऐसे 300 लोगों को नोटिस भेजा है। ऐसे लोग विभाग में जाकर अपना सही पैन नंबर दर्ज करवा सकते हैं। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। यह भी पढ़ें- जमीन विवरणी की ऑनलाइन सत्यापन सेवा शुरूजांच में त्रुटि जिला अवर निबंधक अजय कुमार झा ने जांच में यह त्रुटि सामने आयी है। ऐसे लोगों को नोटिस दिया गया है। कुछ खरीदारों ने सही पैन नंबर जमा करा दिया। इन लोगों का कहना है कि फार्म भरते समय एक दो अंकर गलत दर्ज हो गये। नोटिस के बाद भी सही पै...