मधुबनी, फरवरी 26 -- मधुबनी,एक संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मधुबनी जिले के मंडल कारा परिसर में बुधवार को विशेष जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जेल अधीक्षक एवं उपाधीक्षक की पहल पर किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल में बंद कैदियों और कर्मचारियों सहित 850 से अधिक लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया। प्रथम दिन 300 से अधिक कैदियों को दवा दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. डी.एस. सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जेल परिसर में रह रहे सभी कैदियों को फाइलेरिया संक्रमण से सुरक्षित रखना तथा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक संक्रामक रोग है, जो संक्रमित मच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.