300 से अधिक उद्यमियों को 515 करोड़ का ऋण वितरित
वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से शुक्रवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आउटरीच कार्यक्रम हुआ। इसमें पश्चिम एशिया में युद्ध से प्रभावित उद्योगों को राहत के लिए विभिन्न बैंकों की ओर से उद्यमियों को कम ब्याज पर ऋण वितरित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम सत्येंद्र कुमार ने 300 से अधिक उद्यमियों को ऋण स्वीकृति पत्र और चेक प्रदान किया। सत्येंद्र कुमार ने कहा कि ऋण राशि उद्योग हित में सहायक होगी। सरकार ने उद्यमियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह योजना लागू की है। यूनियन बैंक के अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव ने कहा कि विभिन्न बैंकों की ओर से जिले के एमएसएमई उद्यमियों को 515 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया है। यह ऋण बिना किसी प्रभार के पांच वर्षों के लिए दिया गया है। योजना के अंतर्गत एक उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.