300 साल बाद खुले प्राचीन युगल किशोर मंदिर के कपाट
मथुरा, अगस्त 17 -- 16वीं शताब्दी में बने श्री युगल किशोर मंदिर के कपाट हरियाली तीज के अवसर पर खोल दिए गये। 300 वर्ष से गर्भ गृह पर ताला जड़ा हुआ था। पट खुलने के बाद अब आम भक्त और शोधार्थी इस ऐतिहासिक स्थल के दर्शन व अवलोकन कर सकेंगे। ब्रज वृंदावन देवालय समिति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित प्राचीन श्री युगल किशोर मंदिर के पट खोलने, रख-रखाव को लेकर प्रयास कर रही थी। कुछ समय पूर्व समिति ने एएसआई की अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. स्मिता एस. कुमार को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद शनिवार को हरियाली तीज पर मंदिर के पट खोले गये। देवालय समिति के संयुक्त सचिव जगन्नाथ पोद्दार ने बताया कि वर्ष 1627 में मंदिर का निर्माण हुआ था। 1690 के लगभग मुगल आक्रमण के दौरान युगल किशोरजी के विग्रह को ब्रज से बाहर मध्य प्रदेश के पन्ना शहर भेज दिया गया था। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.