अयोध्या, मई 11 -- अयोध्या, संवाददाता। रामपथ पर स्थित रीडगंज में ईपीसी मोड पर जी-7 मॉडल के तहत निर्माणाधीन 300 शैय्यायुक्त चिकित्सालय भवन का जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल भवन एवं आवासीय भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर के पास ही डॉक्टरों और स्टाफ के लिए रेजिडेंशियल व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि उन्हें रहने में कोई दिक्कत न हो। इस अस्पताल में आईसीयू और एमआरआई जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी, जो अभी तक जनपद में उपलब्ध नहीं थीं।निरीक्षण के दौरान जिलाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.