मुंगेर, अप्रैल 13 -- तारापुर, निज संवाददाता। कृष्ण काली भगवती तेलडीहा कांवर समिति की ओर से 300 शिवभक्तों का जत्था 54 फीट लंबी आकर्षक कांवर के साथ रविवार को सुल्तानगंज में जल भरकर देवघर के लिए रवाना हुए। रविवार को जब यह जत्था माधोडीह पहुंचा, तो बेलाडीह ग्राम कचहरी के सरपंच श्रीकांत यादव ने कांवरियों का स्वागत किया। वहीं उपसरपंच पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को नींबू पानी, शर्बत के साथ सेब, केला, नारंगी और अंगूर प्रदान कर अल्पाहार कराया गया। समिति के अध्यक्ष युगल किशोर चौधरी ने बताया कि यह यात्रा पिछले आठ वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जन-कल्याण और समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब एवं असहाय लोगों को तीर्थ यात्रा से जोड़ना भी है। इस वर्ष बिहार, झार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.