300 विद्यार्थियों वाले छतरपुर के राजकीय डिग्री कॉलेज में एक बूंद पानी की व्यवस्था नहीं
पलामू, मई 21 -- मेदिनीनगर, अरुण कुमार शर्मा। नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय अंतर्गत छतरपुर अनुमंडल के रजमनडीह स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से भीषण गर्मी में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी और विद्यार्थी परेशान हैं। पानी की सुविधा नहीं होने के कारण सभी लोग घर से पानी लेकर कॉलेज पहुंच रहे हैं, परंतु यह पर्याप्त नहीं होता है। पानी नहीं होने से वाशरूम के लिए सभी को परेशान हो जाना पड़ता है। खासकर छात्राओं व महिला कर्मियों को बड़ी परेशानी होती है। वर्तमान में कॉलेज में 300 से अधिक विद्यार्थी नामांकित है। कॉलेज परिसर में पानी के लिए तीन बोर कराया गया है लेकिन बिजली नहीं होने के कारण पानी की सुविधा नहीं किया गया है। बिजली के लिए कॉलेज में ट्रांसफार्मर भी लगाया गया है। चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल की चोरी कर लिया है। जरनेटर(ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.