समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- रोसड़ा। रोसड़ा उत्पाद पुलिस ने हथौड़ी थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस संबंध में मद्य निषेध अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि हथौड़ी थाना क्षेत्र के मननपुर वार्ड-14 में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर बुधवार को इंस्पेक्टर पल्लवी कुमारी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आठ बड़े टीन के ड्रम में रखी 750 एमएल की 400 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा करीब 300 लीटर बताई गई है। पुलिस ने सभी शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में धंधेबाज रोसड़ा थाना के बाघोपुर निवासी राकेश यादव के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.