जमशेदपुर, फरवरी 26 -- 106 रैफ कैंप में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता बैठक की गई। इसके बाद सभी जवानों और उनके परिवारजनों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई। इस दौरान लगभग 300 जवानों ने दवा का सेवन किया। विशेषज्ञों ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो मच्छर के काटने से फैलती है। समय पर इलाज न होने पर यह हाथ, पैर और अन्य अंगों में स्थायी सूजन का कारण बन सकती है। फाइलेरिया रोधी दवा पूरी तरह सुरक्षित है और सभी योग्य व्यक्तियों को इसका सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार और डॉ. मृत्युंजय द्विवेदी, जिला वीबीडी पदाधिकारी की टीम ने फाइलेरिया रोग, उसके लक्षण, बचाव और दवा सेवन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। टीम ने जवानों को स्वस्थ और सजग रहने का संदेश भी दिया। मौके पर मुख्य रूप से अन्नू कुमारी सिंह (ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.