नई दिल्ली, मार्च 28 -- PM Ujjwala Yojana: ईरान और अमेरिका की जंग की वजह से देश में एलपीजी गैस को लेकर एक डर का माहौल है। सरकार की ओर से बार-बार दावे किए जा रहे हैं कि स्थिति सामान्य है। वहीं, एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बावजूद एक बड़े वर्ग को 300 रुपये सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है।किसे मिल रहा सस्ता गैस सिलेंडर? दरअसल, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। मतलब ये कि एलपीजी सिलेंडर की जो कीमत सामान्य ग्राहक के लिए है, उसके मुकाबले 300 रुपये सस्ता LPG सिलेंडर लाभार्थियों को मिलेगा। बता दें कि योजना लाभार्थी को बिना किसी सिक्योरिटी डिपॉजिट और बिना किसी इंस्टॉलेशन चार्ज के LPG कनेक्शन मिलता है। 14.2 Kg LPG सिलेंडर / 5 Kg LPG सिलेंडर घरेलू प्रेशर रेगुलेटर 1.2 m सुरक्...