300 रुपए के लिए दोस्त की हत्या; ईंट मारकर ली जान, स्कूल में शव फेंक कर भागा था
हिन्दुस्तान संवाद, मई 30 -- गाजीपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी 19 वर्षीय बाला लखनदार की हत्या की गई थी। तीन सौ रुपये के विवाद में वारदात को अंजाम उसके दोस्त ने ही दिया था। कासिमाबाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुहम्मदाबाद-गंगौली मार्ग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट, खून लगी टी-शर्ट तथा मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। शुक्रवार को आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।स्कूल के कमरे में मिला था शव बता दें कि हसनपुर गांव निवासी 19 वर्षीय बाला लखन्दर राम पुत्र गोविंद राम 24 मई को दिन में करीब 12 बजे घर से निकला था, लेकिन शाम होते-होते उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और उसका कोई पता नहीं चला। 27 मई को सुबह करीब 6 बजे रसूलपुर स्थित वर्षों से बंद पड़े निज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.