पटना, मार्च 16 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह के बाद करीब 300 अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी काम पर लौट आए हैं। वहीं हड़ताली संघ ने दावा किया कि जो सेवानिवृत्त होने के कगार पर हैं और वे प्रमोशन से राजस्व अधिकारी बने हैं, वैसे लगभग तीन दर्जन लोगों ने ही काम शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि हड़ताल से वापस लौटने वाले अधिकारियों को तत्काल योगदान दिलाने का निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार का सर्वोच्च लक्ष्य हमेशा जनहित और सुशासन रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.