शिमला, नवम्बर 13 -- हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक सहायता और मुफ्त बिजली देने के साथ सरकार ने स्वास्थ्य, परिवहन, ऊर्जा और रोजगार से जुड़े कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना' शुरू करने को मंजूरी दी गई। इसके तहत 18 से 59 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे। पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी दी जाएगी। सरकार ने योजना के लिए 3.50 लाख महिलाओं की पहचान की है। इससे पहले 59 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की आर्थिक सहायता भी 1,050 से बढ़ाकर 1,500 रुपये की जा चुकी है।222 सौर और 13 जलविद्युत परियोजनाओं का आवंटन रद्द होगा ऊर्जा क्षेत्र में सरकार ने स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति-2021 में संशोधन को मंजूरी दी है। इसक...