300 यूनिट बिजली फ्री करने की भाजपाइयों ने की सरकार से मांग
एटा, मई 22 -- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह जादौन की अगवाई में लोगों ने जुलूस निकालकर एसडीएम पियूष रावत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में प्रदेश सरकार से 300 यूनिट बिजली मुफ्त करने की मांग की है। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में भाजपा नेता ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा उठानी पड़ी है। अन्य प्रदेशों की तरह उत्तर प्रदेश में अभी 300 यूनिट तक बिजली फ्री में दी जाए। ताकि विद्युत उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में सत्येंद्र सिंह जादौन के अतिरिक्त मोहल्ला हथोड़ा सादात इस्लामनगर के सैकड़ो महिला, पुरुष शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.