रांची, अप्रैल 29 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से काठीटांड चौक तक बनी करीब 300 मीटर लंबी सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। महज एक साल पहले बनी यह सड़क घटिया निर्माण और अनियमितता के कारण छह माह में ही गड्ढों में तब्दील हो गई। रातू थाना गेट से काठीटांड चौक तक कई जगह सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है, जहां बारिश का पानी भर जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालक रोज दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाने के सामने ही सड़क की ऐसी स्थिति विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। दुकानदार राजेश चौधरी ने बताया कि पिछले साल बनी सड़क में कुछ ही महीनों में गिट्टी और अलकतरा उखड़ने लगे। अब हालात यह हैं कि कई जगह सड़क तालाब जैसी बन गई है। संजय कुमार ने विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से सरकारी राशि की बंदरबांट का आरोप लगाया।

राहगीर और स्कू...