300 मीटर फिसलते हुए एक्स्प्रेसवे से उतरी BJP विधायक की फॉर्च्यूनर; CCTV में कैद एक्सीडेंट
वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 26 -- गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में डिबाई के भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर कार के अनियंत्रित होने का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज से साफ है कि करीब 300 मीटर तक फिसलने के बाद फॉरच्यूनर कार एक्सप्रेस वे से उतरकर गई और साइड में डिवाइडर की ओर जाकर पोल से टकरा गई। हादसे में विधायक, उनके गनर और ड्राइवर की जान बाल-बाल जान बची। रौंगटे खड़े कर देने वाला यह 8 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा वायरल वीडियो को देखकर लग रहा है की गंगा एक्सप्रेस वे पर बारिश के चलते पानी होने से फिसलन के साथ जैसे ही कार का टायर फटा हो और फॉर्च्यूनर कार एक्सप्रेस वे की साइड में लगे पोल से टकरा गई। हालांकि हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.