बरेली, जून 15 -- बरेली। 300 बेड अस्पताल में चोरी के मामले में बारादरी थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक युवक वॉशबेसिन उठाकर ले जाता दिख रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है और उससे पूछताछ की जा रही है। अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट में लगे छह एसी के कॉपर वायर काटकर चोरी कर लिए गए थे। इसके अलावा बाथरूम और प्याऊ पर लगी नलों की टोटियां, डस्टबिन और अन्य सामान भी चोरी हो रहे थे। बीते रविवार को वॉश बेसिन चोरी करने के संदेह में स्टाफ ने एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में अस्पताल के फार्मासिस्ट रिषभ माहेश्वरी की तरफ से बारादरी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...