बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। वन प्रभाग रामनगर रेंज के अलग-अलग वन क्षेत्रों में करीब 300 बीघा वन भूमि पर कई वर्षों से ग्रामीणों का अवैध रुप से कब्जा है। ग्रामीण इस भूमि पर बाकायदा खेती कर रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों के अनुसार कब्जेदारो से वन भूमि की पैमाइश कराकर उसे कब्जा मुक्त कराने के बजाय विभागीय जिम्मेदार मौन धारण किए हुए हैं। नागरिकों के अनुसार वन प्रभाग रामनगर रेंज के वन क्षेत्र धवाय के धनईडीह, नान्हूडीह व मंझनडीह में 50 बीघा तथा कुआनो नदी के किनारे बड़हरा बुजुर्ग और रेहावर नाले के पास करीब 250 बीघा वन भूमि है। इस भूमि पर कब्जेदार कई वर्षों से धान, गेहूं व सरसों की खेती कर रहे हैं। इस संबंध में एसडीम हिमांशु कुमार ने बताया कि वन प्रभाग रामनगर रेंज के जिम्मेदारों से मामले में जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.