नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में 300 नये पुलिस बूथ बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला डीसीपी एवं ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। यह बूथ फ्लाईओवर, अडरपास और एफओबी के पास पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जाने हैं। इनके बनने से उन जगहों पर सुरक्षा बढ़ेगी और खाली जगह भी स्वच्छ रहेगी। जानकारी के अनुसार दिल्ली में पीडब्ल्यूडी के 100 से ज्यादा फ्लाईओवर हैं। इसके साथ ही 100 से ज्यादा अंडरपास और एफओबी भी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बने हुए हैं। पीडब्ल्यूडी की तरफ से दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा को बताया गया है कि वह उन जगहों पर पुलिस बूथ बनाने को तैयार हैं। लेकिन उनकी तरफ से वहां पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं ताकि उस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके।इसके साथ ही उस जगह के आसपास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.