मधुबनी, मई 20 -- मधुबनी, विधि संवाददाता । मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 300 दिन पुराने एफआईआर में फाइनल रिपोर्ट शीघ्र न्यायालय में दाखिल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बुधवार को जिला कोर्ट स्थित अपने चेंबर में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों के साथ बैठक कर सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के आदेश पर चर्चा की। बैठक में सदर एसडीपीओ अमित कुमार, ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार, मुख्यालय डीएसपी रश्मि,जयनगर डीएसपी सदानंद कुमार, झंझारपुर डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा, बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार, साइबर थाना के डीएसपी अंकुर कुमार एवं खजौली अंचल के इंस्पेक्टर अभय कुमार मौजूद थे। सीजेएम श्री महथा ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी एवं साइबर डीएसपी से दस महीने पुराने मुकदमें जो लंबित है उसकी सूची उपलब्ध ...