हमीरपुर, अगस्त 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित पेयजल योजनाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए एडीएम (नमामि गंगे) विजय सिंह द्वारा विकासखंड कुरारा के ग्राम जखेला एवं पचखुरा में स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जलापूर्ति व्यवस्था में आ रही समस्याओं तथा ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे अनाधिकृत उपयोग एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की स्थिति का जायजा लिया गया।ग्राम जखेला में निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति पाइपलाइन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा टुल्लू पंप लगाए जाने की जानकारी सामने आई। लगभग 300 लोगों द्वारा पाइपलाइन से सीधे टुल्लू पंप के माध्यम से पानी खींचे जाने के कारण जलापूर्ति का दबाव प्रभावित हो रहा था, जिससे पाइपलाइन के अंतिम छोर (टेल) प...