मुरादाबाद, जुलाई 25 -- गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से संबद्ध कालेजों में परीक्षा परिणाम से अंसतुष्ट छात्रों के लिए चुनौती मूल्यांकन में आवेदन की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। इस अवधि में विश्वविद्यालय को करीब 300 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें छात्रों ने कापियों की री-चेकिंग की मांग की है। विश्वविद्यालय की गाइडलाइन के अनुसार 2500 रुपये प्रति पेपर के हिसाब से छात्र कापी का पुनर्मूल्यांकन करवा सकता है। पुनर्मूल्यांकन में छात्र के अगर 20 फीसदी या इससे अधिक अंक बढ़ते हैं तो छात्र को 2500 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। इसीलिए विवि ने वेबसाइट पर चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन मांगे थे, जिसकी अंतिम तिथि 25 जुलाई तक थी। विवि के कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि करीब 300 छात्रों ने चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है। इन सभी छात्रों की कॉपियां सो...