हरदोई, मार्च 18 -- पिहानी। पुलिस ने सीतापुर के एक व्यक्ति को चेकिंग के दौरान 300 एक ग्राम अवैध हेरोइन और एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उपनिरीक्षक सूर्यमणि यादव, राजेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल जयभारत, कांस्टेबल जयपाल सिंह संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए कुल्हावर गांव पहुंचे। वहां पर सब इंस्पेक्टर राजकुमार व हेड कांस्टेबल पहले से मौजूद मिले। कुल्हावर से आगे नदी से पहले मोड़ पर चेकिंग करने लगे। तभी महोली की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। नजदीक आने पर उसे रोकने का प्रयास किया तो मुड़कर भागने के दौरान बाइक सहित फिसलकर गिर पड़ी। मौके पर पकड़े गए बाइक सवार व्यक्ति ने अपना नाम सीतापुर जिले के इमलिया सुलतानपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी सियाराम बताया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसके पास अवैध हेरोइ...