गोड्डा, सितम्बर 3 -- गोड्डा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ गोड्डा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गोड्डा नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- ब्राउन शुगर के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, घर से 1.28 लाख रुपये नकद भी बरामदपुलिस द्वारा बरामद सामान पुलिस ने युवक के घर से लगभग 10 ग्राम ब्राउन शुगर की 30 पुड़िया, एक लाख 28 हजार 688 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन तथा मादक पदार्थ की पैकिंग में प्रयुक्त एल्यूमिनियम फॉयल का रोल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर एसडीपीओ गोड्डा आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में गठित विशेष मादक पदार्थ निरोधक टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों क...