मिर्जापुर, अगस्त 6 -- मिर्जापुर, संवाददाता। वाराणसी जोन की 29वीं अंतरजनपदीय एलार्म एफिसिएंसी रेस-शूटिंग प्रतियोगिता 39वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में चल रही है। तीसरे दिन गुरुवार को तीन सौ गज स्नैप प्रतियोगिता में सोनभद्र प्रथम और गाजीपुर दूसरे स्थान पर रही। यह प्रतियोगिता सात अगस्त तक चलेगी।इसमें वाराणसी जोन के कुल सात जिले (मिर्जापुर, भदोही, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, चन्दौली व जौनपुर) की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। अधिकारियों ने प्रतियोगिता का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर दिशा निर्देश दिया। प्रतियोगिता में 300 गज स्नैप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनभद्र तथा द्वितीय स्थान गाजीपुर, 300 मीटर प्रोन पोजिशन प्रतियोगिता(पुरुष) में प्रथम व द्वितीय स्थान सोनभद्र, 300 मीटर प्रोन पोजिशन प्रतियोगिता(महिला) में प्रथम स्थान सोनभद्र व द्वितीय स...