नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- राजन शर्मा, आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी तेज कर दी है। वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस ने पार्क और आसपास के रास्तों पर लगे 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वहीं, पीड़िता के नाबालिग मित्र सहित करीब 60 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस अगले हफ्ते साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। अमर कॉलोनी पुलिस ने करीब डेढ़ हजार पन्नों के दस्तावेजों की स्क्रूटनी पूरी कर ली है। इनमें से लगभग 900 से 1000 पन्नों को चार्जशीट के लिए अंतिम रूप दिया गया है। इसके साथ करीब 50 जरूरी दस्तावेज भी अदालत में पेश किए जाएंगे। चार्जशीट का मुख्य हिस्सा लगभग 75 पन्नों का होगा। इसमें तीनों आरोपितों की वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों...