300 का रिचार्ज, दस हजार क्वाइन की कमाई, 12वीं पास युवक के खेल से एसटीएफ भी हैरान
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद। 300 रुपये का रिचार्ज, हजारों क्वाइन, लाइव होस्टिंग और फिर विदेशी कंपनी से बैंक खातों में भुगतान। चमेट ऐप पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों से लाइव होस्टिंग कराई जाती थी। मथुरा के मोतीकुंज में कथित तौर पर चल रहे इस नेटवर्क की कड़ियां खुलीं तो लखनऊ एसटीएफ भी हैरान रह गई। 12वीं पास प्रवीन कुमार गिफ्टिंग और वीडियो कॉलिंग से कमाई का खेल चला रहा था। हांगकांग की विदेशी कंपनी से कमीशन का भुगतान होने और करोड़ों रुपये के लेनदेन की जानकारी सामने आने के बाद एसटीएफ ने रविवार तड़के छापा मारकर मास्टरमाइंड प्रवीन कुमार समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। अब जांच इस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में जुटी है। एसटीएफ उत्तर प्रदेश को काफी समय से चमेट लाइव चैटिंग, वीडियो कॉल और गेमिंग ऐप के माध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.