नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में गिरोह के कथित सरगना समेत 10 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान एक बेहद सुनियोजित नेटवर्क का पता लगाया, जो कई राज्यों में सक्रिय था। इस गिरोह के तार अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी गिरोहों से जुड़े थे। खास तौर पर कंबोडिया में सक्रिय गिरोहों से। पुलिस ने बताया कि अब तक 260 से ज्यादा ऐसे बैंक खातों की पहचान की गई है, जो 100 से ज्यादा फर्जी कंपनियों से जुड़े थे। इन खातों का इस्तेमाल अपराध से कमाए गए पैसों को इधर-उधर करने के लिए किया जाता था। इस गिरोह के खिलाफ कुल संख्या 2567 शिकायतें हैं। डीसीपी क्राइम ब्रांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.