नवादा, मार्च 19 -- नवादा, मुख्य संवाददाता समृद्धि यात्रा के चौथे चरण में बुधवार को नवादा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगभग 244 करोड़ रुपये की लागत से 21 योजनाओं का शिलान्यास और लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से 37 योजनाओं का उद्घाटन रिमोट बटन दबाकर किया। इन योजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विकासात्मक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति सुनिश्चित होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गृह रक्षा वाहिनी, बुधौल (नवादा) में बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं बिहार अग्निशमन सेवा से संबंधित विभिन्न स्टॉलों के निरीक्षण से किया। इस दौरान डीएम रवि प्रकाश ने मुख्यमंत्री को बताया कि गृह रक्षा वाहिनी का कार्यालय सह आवासीय भवन का निर्माण कराया गया है। यह परिसर कुल 01 एकड़ भूमि पर विकसित किया गया है। इस भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.