इंदौर, अप्रैल 17 -- टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़ शुक्रवार को जमीन विवाद के मामले में इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। एक्ट्रेस का आरोप है कि शहर की सबसे महंगी जमीनों में शामिल उनकी करीब 300 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। एक्ट्रेस का कहना है कि एक कारोबारी ने इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की है। एक्ट्रेस के आरोपों ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एक्ट्रेस ने पूरे मामले को लेकर प्रशासन को लिखित आवेदन सौंपा और साफ आरोप लगाया कि उनकी पैतृक संपत्ति पर सुनियोजित तरीके से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में पहले ही इंदौर पुलिस एक शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है, जिससे मामले की गंभीरता साफ झलकती है। यह भी पढ़ें- केयरटेकर ही निकला लुटेरा, इंदौर में पूरे घर को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.