बागपत, मार्च 16 -- बागपत। उपखनिज के अवैध परिवहन के लिए निवाड़ा स्थित एआई चेकगेट से 300 वाहनों के स्वामियों को नोटिस जारी किए गए है। उनके द्वारा आज तक नोटिस में निहित धनराशि जमा नहीं की गई है। अब उपखनिजों के अवैध परिवहन पर उप संभागीय परिवहन विभाग लगाम लगाएगा। इसके लिए दिन-रात विभाग के राजस्व एवं पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। हरियाणा राज्य से उपखनिज लोड वाहन बिना आईएसटीपी लेकर आते है। इससे राजस्व की क्षति का सामना करना पड़ता है। एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया कि उपखनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए निवाड़ा में एआई चेकगेट स्थापित किया गया है। यहां से 300 वाहनों को नोटिस स्वामियों को नोटिस जारी किया गया। नोटिसों में निहित धनराशि जमा नहीं की गई है। इन वाहनों पर कार्रवाई के लिए विभाग तैयार हो गया है। निवाड़ा चौकी, तहसील बड़ौत क्षेत्र के अंतर...