मिर्जापुर, जनवरी 12 -- हलिया। विकास खंड हलिया के पिड़रिया गांव में 30.35 लाख के बकायेदार किसान की चार बीघा भूमि पर सोमवार को कुर्क की कार्रवाई हुई। एसडीएम लालगंज महेंद्र सिंह के निर्देश पर टीम ने भूमि की घेराबंदी कर किसान को नोटिस दिया। उधर, प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर कर्ज जमा न करने वालों में हड़कंप मच गया। हलिया के पिड़रिया गांव निवासी दीपनारायण किसान हैं। उनका एचडीएफसी बैंक शाखा मिर्जापुर में 30 लाख 35 हजार 229 रुपये का कर्ज था। कर्ज जमा नहीं करने पर आरसी जारी हुई, बावजूद किसान ने बकाया नहीं जमा किया। तहसील प्रशासन की ओर से भी नोटिस जारी किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। एसडीएम लालगंज के निर्देश पर तहसील की टीम सोमवार को पिड़रिया गांव पहुंची। किसान दीपनारायण के चार बीघा भूमि कुर्क की कार्रवाई के बाद घेराबंदी कर दिया। साथ ही किसान को नोटि...