30 हजार रुपये चोरी का विरोध करने पर महिला की पिटाई
देवघर, जून 8 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा गांव में 30 हजार रुपये चोरी की शिकायत करना एक महिला को महंगा पड़ गया। आरोप है कि शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया । घायल महिला छोटी देवी ने बताया कि उसके घर में अक्सर रुपये-पैसे और अन्य सामान की चोरी होती रहती है। इस बात को लेकर वह कई बार परिवार के लोगों से शिकायत कर चुकी है।
शिकायत का परिणाम महिला का आरोप है कि शिकायत करने पर उसके पाटीदार और देवर द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता है तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती है। छोटी देवी के अनुसार वह अपने मायके से घर निर्माण के लिए 30 हजार रुपये लेकर आई थी। रुपये उसने अपने घर में सुरक्षित रखे थे। आरोप है कि शनिवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.