गोपालगंज, फरवरी 27 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभुक से 30 हजार रुपए रिश्वत मांगने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उप विकास आयुक्त गौरव कुमार ने सिधवलिया प्रखंड की करसघाट पंचायत के आरोपित ग्रामीण आवास सहायक उमेश कुमार का अनुबंध तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। साथ ही इन्हें चयनमुक्त भी कर दिया है। इसके अलावा उप विकास आयुक्त सिधवलिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी को आदेश दिया है कि उक्त आरोपित ग्रामीण आवास सहायक उमेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराएं। उप विकास आयुक्त द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सिधवलिया प्रखंड की करसघाट पंचायत के पकड़ी गांव निवासी किसुन मांझी के पुत्र पप्पू कुमार मांझी मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी हैं। इन्होंने शिकायत दर्ज करायी थी कि ग्रामीण आवास सहायक उमेश कुमार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.