देवघर, फरवरी 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिले के घोरमारा की गुड़िया कुमारी साहू आज महिला सशक्तिकरण की एक जीवंत मिसाल बन गई हैं। कभी छोटे स्तर से शुरुआत करने वाली गुड़िया की मेहनत का स्वाद आज विभिन्न शहरों में गूंज रही है। इस महिला ने अपने जीवन में छोटे ऋण से बड़ी सफलता की कहानी लिखी है। इन्होंने वर्ष 2020 में पीहू सखी मंडल से जुड़कर 30 हजार रुपए का ऋण लेकर पेड़े की दुकान शुरू की। आज वह गुरुग्राम में लगे सरस मेले के फूड कोर्ट, स्टॉल नंबर 15 पर पलाश पेड़ा बेच रही है। जहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। एक दिन की बिक्री Rs.30 से 35 हजार तक पहुंच रही है। वह स्वयं गाय-भैंस के दूध से खोया तैयार करती हैं और 900 ग्राम खोया में 100 ग्राम शक्कर व इलायची मिलाकर शुद्ध देशी पेड़े बनाती हैं। उनके पेड़े 50 रुपए में 2 पीस और 600 प्रति किलो बिक रहे हैं। समूह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.