30 हजार भारी वाहनों का लोड 20 साल तक सह सकेगा; ऐसा डिजाइन हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे
प्रमुख संवाददाता, मई 8 -- कानपुर -लखनऊ एक्सप्रेस-वे के अगले महीने से आम लोगों के लिए खोले जाने की उम्मीद है। अत्याधुनिक तकनीक और मल्टी लेयर इंजीनियरिंग से तैयार इस एक्सप्रेस-वे को प्रतिदिन लगभग एक लाख वाहनों तथा 30 हजार तक भारी वाहनों का दबाव झेलने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। एनएचएआई विशेषज्ञों के अनुसार नियमित रखरखाव के साथ यह सड़क करीब 20 वर्षों तक भारी ट्रैफिक का दबाव सहने में सक्षम रहेगी। एक्सप्रेस-वे की सबसे बड़ी खासियत इसकी मल्टी लेयर सड़क तकनीक है।कंट्रोल्ड एक्सेस तकनीक पर बना कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे सड़क निर्माण में हाई ग्रेड बिटुमिनस लेयर, मजबूत सब-बेस और वैज्ञानिक ड्रेनेज सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इंजीनियरों के मुताबिक सड़क की ऊपरी परत घर्षण और दबाव सहन करती है जबकि नीचे की परतें भारी वाहनों के भार को पूरे स्ट्रक्चर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.