मेरठ, मार्च 17 -- कॉमर्शियल सिलेंडर के संकट का असर फास्टफूड-स्ट्रीट फूड के साथ रेस्टोरेंट-होटल, सहालग पर दिखने लगा है। एशिया की प्रमुख सर्राफा मंडी में गन एवं कुप्पी की लौ धीमी पड़ने लगी है। इससे बंगाली कारीगरों को रोजगार की चिंता सताने लगी है। सर्राफा व्यापारियों की चिंता है कि वह ऑर्डर पर ग्राहकों को ज्वेलरी नहीं दे पाएंगे। छोटे और बड़े सभी कारोबारियों, व्यापारियों की चिंता है कि यदि कॉमर्शियल गैस की आपू्र्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो अगले एक सप्ताह से 40 फीसदी से अधिक व्यापार प्रभावित होगा। पिछले पांच दिनों में गैस संकट के चलते कारीगरों के सामने ज्वेलरी तैयार करने से लेकर टूटी-फूटी ज्वेलरी को टांके लगाकर ठीक करने का काम में भी अड़चन आड़े आ रही है। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि कारीगर गन-कुप्पी की लौ के जरिए सोना गलाने और झलाई का कार...