समस्तीपुर, जनवरी 31 -- सरायरंजन । सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव से शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रायपुर बुजुर्ग गांव निवासी राजा सहनी के रूप में की। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एसएच 88 से रायपुर बुजुर्ग जाने वाली मुख्य सड़क पर अवैध धंधा किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त स्थल पर पहुंच कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान राजा सहनी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से ब्राउन शुगर का 60 पैकेट बरामद हुआ है। जिसका अनुमानित कीमत 30 हजार बताया गया है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.