30 हजार की रिश्वत लेते पूर्ति निरीक्षक समेत तीन गिरफ्तार
इटावा औरैया, सितम्बर 24 -- इटावा, संवाददाता। एंटी करप्शन टीम ने जिला पूर्ति कार्यालय में रिश्वत लेते पूर्ति निरीक्षक समेत तीन को गिरफ्तार किया है। टीम तीनों को पकड़कर सिविल लाइन थाने ले गई। थाने में लिखा पढ़ी के बाद कानपुर लेकर चली गई।चौबिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर के रहने वाले राशन डीलर ओम शरण से पूर्ति विभाग के निरीक्षक द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम कानपुर से की गई। गुरुवार की सुबह कानपुर से एंटी करप्शन प्रभारी श्रीकृष्ण मोहन व निरीक्षक अर्चना शुक्ला के नेतृत्व में गठित की गई टीम यहां पहुंची। टीम ने शिकायत करने वाले को 30 हजार रुपये के साथ भेजा। राशन डीलर रुपए लेकर कार्यालय पहुंचा और जैसे ही रिश्वत की रकम दी तभी टीम ने धाबा बोल दिया। टीम ने रिश्वत लेते ही पूर्ति निरीक्षक योगेश वर्मा और दो प्राइवेट कर्मचारी धर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.