30 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने पेशकार को पकड़ा
एटा, सितम्बर 22 -- मंगलवार को तहसील सभागार में एंटी करप्शन अलीगढ़ की टीम ने एसडीएम के पेशकार को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। काम कराने के नाम पर रुपये मांगे थे। पेशकार को पकड़कर टीम कानूनी कार्रवाई कर रही है। मामले में कोतवाली अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराएगी। अगले दिन मेरठ कोर्ट में हाजिर करेगी। अचानक हुई कार्रवाई से तहसील परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई।
शिकायत की जानकारी थाना जैथरा के गांव धरौली निवासी ज्ञान सिंह ने एंटी करप्शन टीम अलीगढ़ से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि एसडीएम के पेशकार अनूप सिंह 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की जानकारी जुटाई और आरोपों की पुष्टि के लिए जांच की। मंगलवार को एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.