बदायूं, मार्च 28 -- पुलिस ने जेब काटकर रुपये चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि 26 मार्च को वकीलउद्दीन पुत्र सिराजउद्दीन निवासी मोहल्ला शहबाजपुर कस्बा सहसवान दुकान पर घरेलू सामान खरीदने गए थे, जहां उनकी जेब से किसी ने 30 हजार रुपये निकाल लिए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में आरोपी की पहचान फैजान पुत्र कैसर अली निवासी मोहल्ला दहलीज थाना सहसवान के रूप में हुई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई।27 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिसौली रोड से नाधा रोड के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की और बताया कि 30 हजार रुपये में से ...